फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board Exam: 5784 candidates left the exam on the first day

यूपी बोर्ड परीक्षा : पहले दिन 5784 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 23 Feb 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: 5784 candidates left the exam on the first day
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीसी कैमरे की निगरानी में हुई। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बीच परीक्षा कक्ष में भेजा गया। समस्त परीक्षा केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसके साथ प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। पहली पाली की हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत 43023 के सापेक्ष 39850 परीक्षार्थी शामिल हुए और 3173 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 38849 के सापेक्ष 36238 परीक्षार्थी शामिल हुए। 2611 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा पूर्वाह्न 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हुई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से अपराह्न 5.15 तक हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में बनाए गए 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनकोंं 18 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और जीजीआईसी के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ता तथा चार जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। जिला विद्यालय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के साथ ही बोर्ड मुख्यालय तथा राज्य मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी। बोर्ड ने जिले को अति संवेदनशील घोषित किया है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के बाहर एसटीएफ तथा एलआईयू की टीम नजर रख रही थी।
विज्ञापन


इनसेट

आत्मविश्वास से लवरेज रहे परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर निकलकर परीक्षार्थी आपस में प्रश्नपत्र का मिलान कर रहे थे। उनके चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
परीक्षा के बाद क्या बोले विद्यार्थी

बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंता थी। लेकिन हिंदी प्रश्नपत्र बेहतर होने से बहुत अच्छा लग रहा है। अच्छा अंक मिलने की उम्मीद है।

अंजली कुमारी, परीक्षार्थी
-----

परीक्षा की बेहतर तैयारी की थी। तैयारी के चलते प्रश्नपत्र को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। हिंदी विषय में अच्छा स्कोर मिलने की उम्मीद है।

अंजली राजभर, परीक्षार्थी
----


हिंदी प्रश्नपत्र आसान लग रहा था। सभी प्रश्नों को हल किया है। अच्छा स्कोर मिलना चाहिए।

दीपा, परीक्षार्थी
---------

हिंदी प्रश्नपत्र शानदार हुआ है। पेपर अच्छा होने से खुशी की अनुभूति हो रही है। अन्य विषयों के लिए भी कड़ी तैयारी जारी रहेगी।
प्रिया भारती, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed