फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP B.Ed entrance exam will be held today at 21 centers

Mau News: 21 केंद्रों पर आज होगी यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sun, 31 May 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
UP B.Ed entrance exam will be held today at 21 centers
उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी शनिवार को पूरी हो गई। रविवार को जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि और प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा चार सचल दस्ते भ्रमण कर परीक्षा पर नजर रखेंगे। परीक्षा में 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को 21 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक दो केंद्रों पर बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस एक-एक केंद्र प्रतिनिधि की तैनाती के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
इसके साथ ही तहसील स्तर पर सचल दस्तों का गठन किया गया है। सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच केंद्र प्रतिनिधियों को रिजर्व में रखा गया है।
प्रत्येक तहसील पर सचल दस्ते का गठन किया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।



इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए, डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक-बी, संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर, नेशनल इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, डीएवी इंटर कॉलेज मऊ, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज मऊ, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, शहीद इंटर कॉलेज मधुबन, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज मारुफपुर मर्यादपुर, संत देवरहवा बाबा इंटर कॉलेज मझवारा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चिरैयाकोट, इंटर कॉलेज सरसेना, विक्ट्री इंटर कॉलेज दोहरीघाट, जैश इंटर कॉलेज वनगांवा, सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, तरुण इंटर कॉलेज कुंडाकुचाई, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, धर्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज गोकुलपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed