फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP B.Ed entrance exam: 327 candidates left the exam

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा: 327 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, थर्मल स्क्रीनिंग कर ही अंदर प्रवेश दिया गया

Sun, 09 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
UP B.Ed entrance exam: 327 candidates left the exam
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज से बीएड की परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्रा, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिं? - फोटो : MAU
मऊ। जिले के 14 परीक्षा केद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। पहली पाली मेें 4100 के सापेक्ष 3773 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों को सौनिटाइज कराया गया। कॉलेज के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर मास्क के साथ प्रवेश दिया गया। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सचल दस्ता सहित प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों, पर्यवेेक्षकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

संबंधित तहसीलों में उपजिलाधिकारी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे। परीक्षा कक्ष से बाहर निकलते समय परीक्षार्थी उत्साह से लबरेज दिखे। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार को सुबह छह बजे से ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर आना शुरू हो गया था। पहली पाली में हिंदी तथा सामान्य ज्ञान की परीक्षा रही। परीक्षा में 4100 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 3773 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद मास्क तथा सैनिटाइजर के साथ परीक्षाकक्ष भेजा गया। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में 500 परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया था। जबकि राजकीय महिला डिग्री कालेज बगलीपिजड़ा, जनता कालेज रानीपुर, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज में 200-200 परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया था। शेष नोमानी इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, सोनीधापा इंटर कालेज, पब्लिक महिला शहर कालेज मुहम्मदाबादगोहना, सर्वोदय डिग्री कालेज घोसी सहित 10 परीक्षा केंद्रों पर 300-300 परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट तथा एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी। इसके अलावा संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे। दूसरी पाली में रिजनिंग तथा संबंधित विषय की परीक्षा रही। दूसरी पाली में 4100 के सापेक्ष 3776 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा कक्ष से निकलते समय परीक्षार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। आपस में प्रश्नों का एक दूसरे से सही गलत का मिलान करते रहे। इस बाबत सर्वोदय पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. करुणानिधान उपाध्याय ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन के सहयोग से नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed