{"_id":"6aa837bda86876fe2d08b8e3","slug":"baba-bihari-das-temple-mau-news-c-295-1-svns1029-151976-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाबा बिहारी दास मंदिर में बप्पा के पट्ट खुलते ही लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाबा बिहारी दास मंदिर में बप्पा के पट्ट खुलते ही लगे जयकारे
विज्ञापन
नगर के ब्राह्मण टोला स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर में स्थापित श्रीगणेश प्रतिमा का पट्ट खुलने पर
मऊ। नगर के ब्राह्मणटोला स्थित श्री बाबा बिहारी दास मंदिर में ‘श्री गणेश पूजन समारोह समिति’ के तत्वावधान में सोमवार को श्रीगणेश प्रतिमा की विधि-विधान पूर्वक स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के बाद भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का पट्ट खोला गया, इस दौरान पूरा मंदिर परिसर गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
प्रतिमा का पट्ट खुलते ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ बाप्पा की महाआरती उतारी। इसके पश्चात विघ्नहर्ता को मोदक का भोग लगाकर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के संरक्षक और मंदिर के पुजारी राजेश उपाध्याय ने सोमवार की सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान मुहल्ले और आसपास के महिला-पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। समिति के संरक्षक दशरथ पाटिल ने बताया कि श्री गणेश पूजन समारोह समिति की स्थापना सन् 1956 में की गई थी। तब से आज तक 70 सालों से यहां पर श्रीगणेश जी की प्रतिमा रखी जाती है। उन्होंने बताया कि पूरे दस दिनों तक यहां पर डांडिया, गरबा, दही हांडी प्रतियोगिता, देवी जागरण, कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। पूजन के दौरान सुरेंद्र वर्मा, नारायण देशमुख, पंकज जायसवाल, आयुष जायसवाल, सर्वेश उपाध्याय, पूर्वोदय उपाध्याय अमित दुबे, आकाश रावत, विशाल गौड़ उपस्थित रहे। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के गोलवार टोला में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना को लेकर मोहल्ले के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाने का कार्य चलता रहा। शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। त्रिभुवन नारायण सिंह, प्रदीप चौरसिया, आशीष अग्रवाल, मनोज कश्यप ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही शाम को भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।