फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP assembly election 2022 CM Shivraj Singh Chauhan rally in mau took jibe at Akhilesh Yadav compared to Aurangzeb

UP Chunav 2022: मऊ में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, औरंगजेब से की तुलना

Sun, 27 Feb 2022 05:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 05:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार में सक्रिय हो गए हैं। शिवराज सिंह ने रविवार को मऊ के  सरायसादी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
UP assembly election 2022 CM Shivraj Singh Chauhan rally in mau took jibe at Akhilesh Yadav compared to Aurangzeb
मऊ में शिवराज सिंह चौहान की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के बढ़ते चरण के साथ ही यूपी का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। मऊ जिले की घोसी विधानसभा में रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें दंगेश और औरंगजेब कहकर संबोधित किया। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में आवाज बुलंद की। वह घोसी विधानसभा के सरायसादी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में एक घंटे की देरी से पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश के बच्चे मुझे मामा कहकर पुकारते हैं। वह यहां के बच्चों के भी मामा हैं।
विज्ञापन




सबसे ज्यादा दंगे अखिलेश यादव की सरकार में हुए
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया। जनसभा में उपस्थित लोगों से हामी भरवाई। सवाल किया कि क्या सपा और कांग्रेस की सरकार होती तो क्या कोई योजना चल पाती क्या?  कहा कि अखिलेश के शासनकाल में माफिया, बदमाश दंगे फैलाते थे। सबसे ज्यादा दंगे अखिलेश यादव की सरकार में हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जमीनों पर कब्जा किया जाता था, और गरीब गिड़गिड़ाते थे। अखिलेश यादव की सरकार में अपराधी खिलखिलाते थे। लेकिन अब जेल में माफिया और बदमाश बिलबिला रहे हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के लिए समाजवाद का मतलब है परिवार का, परिवार के लिए और परिवार के द्वारा।

'जो अपने बाप का ना हुआ वह आप का क्या होगा'

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने बाप का ना हुआ वह आप का क्या होगा। कहा कि समाजवाद का मतलब उनके लिए सा से सांप्रदायिकता है। उन्होंने मुख्तार अंसारी और आजम खां पर निशाना साधा। सवाल किया कि जबसे बाबा आए हैं जबसे किसी का पता चला है क्या बताओ।

उन्होंने घोसी के भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर और मधुबन के प्रत्याशी रामविलास चौहान के पक्ष में जमकर माहौल बनाया। कहा कि केवल भाजपा में ही चाय बेचने वाले का लड़का प्रधानमंत्री और सब्जी बेचने वाले का लड़का विधायक बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed