फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Accident Uncontrolled car hits scooter brother dies while dropping sister at exam centre

UP Accident: बेकाबू कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर आ रहे भाई की मौत; कोहराम

Wed, 25 Feb 2026 09:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 09:15 PM IST
सार

Mau News: सड़क हादसे में युवक की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर सरायलखंसी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वह अपनी बहन को यूपी बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए सेंटर पर छोड़ने गया था।

विज्ञापन
UP Accident Uncontrolled car hits scooter brother dies while dropping sister at exam centre
युवक की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Accident: सरायलंखसी थाना क्षेत्र के आदेडीह चट्टी के बारी गांव के पास बुधवार की सुबह बेकाबू कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय किशोर अपनी बहन को यूपी बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए उसके सेंटर पर छोड़कर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था, घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरायलंखसी थाना क्षेत्र के छोटी रस्तीपुर निवासी विशाल गुप्ता 16 नंदलाल अपनी बहन रोशनी को उसके परीक्षाा के लिए रणवीरपुर स्थित सीताराम इंटर कॉलेज में छोड़़ने गया था।वहां से वापस लौटते समय आदेडीह चट्टी के पास बारी गांव के पास भीटी की ओर से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के समय हेलमेट न पहने होने से विशाल के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही हो गई।उधर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाला विशाल तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता भीटी में सब्जी बेचने का काम करता हैं।

घटना में इकलौते चिराग की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।इस बाबत थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, इस हादसे में मृतक किशोर के पिता की तरफ से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed