{"_id":"68fe68e67b30b68f07030498","slug":"up-a-middle-aged-man-shot-in-the-middle-of-the-market-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छठ का सामान लेकर घर जा रहे अधेड़ को बीच बाजार मारी गोली, कट्टा लहराते भागे बदमाश; पहुंची फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छठ का सामान लेकर घर जा रहे अधेड़ को बीच बाजार मारी गोली, कट्टा लहराते भागे बदमाश; पहुंची फोर्स
Mon, 27 Oct 2025 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:02 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बेखौफ बदमाशों ने बीच बाजार एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके घर में छठ पूजा होने वाली थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के लखनुआड़ीह गांव के समीप रविवार की शाम सात बजे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा था, आस पास के लोग ने उसे सड़क हादसा देखकर लोगों ने अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सीने में गोली लगी देखकर डॉक्टरों ने हत्या की बात पुष्टि की।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसपी इलामारन जी. खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए थे। मृतक की रानीपुर थाना क्षेत्र के पहचान पिरुआ गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, राजेश सिंह रविवार की शाम कांझा बाजार में छठ पूजा का सामान लेने गया था। इसके बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। गोली उनके सिर व छाती में लगी थीं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
रानीपुर एसओ सुभाष कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। रात दस बजे के करीब एसपी इलामारन जी. भी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए। एसपी ने बताया कि पुलिस की दो टीम गठित कर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान करने के संभावित जगहों पर पूछताछ की जा रही है।