{"_id":"5b43b34c4f1c1b78468b58e4","slug":"unpaid-salary-discrepancies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर नहीं की गईं वेतन विसंगतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर नहीं की गईं वेतन विसंगतियां
mau
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन करते लेखपाल।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि हक के लिए किया जा रहा आंदोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष पारसनाथ शास्त्री ने कहा कि सरकार के बार-बार आश्वासन केे बाद भी वेतन उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, पेंशन विसंगति आदि में कोई सुधार नहीं हुआ है। साथ ही ई गवर्नेंस, डिजिटल इंडिया को क्रियान्वित करने के लिए लैपटॉप तथा स्मार्टफोन जैसी सुविधाओं का अभाव है जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है।
केवल आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। कहा कि छठें वेतन आयोग के लागू होने से लेखपाल संवर्ग में गंभीर वेतन विसंगति उत्पन्न हो गई है। धरने को अरुणेंद्र कुमार यादव, संजीव कुमार पांडेय, राजेश कुमार सिंह, रघुनाथ राम, जगलाल, उदयभान यादव, बालगोविंद, महेंद्र गुप्ता, कृष्ण बहादुर सिंह, राहुल, हरिप्रकाश गौतम, राजदेव सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
उधर, अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तीन जुलाई से हड़ताल कर रहे लेखपालों का समर्थन राज्य कर्मचारी संयुक्त परषिद ने किया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, जिला मन्त्री विवेकनन्द गुप्ता, सुरेन्द्र सोनकर ने लेखपाल संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना सभा पर पहुँच कर उनका समर्थन किया।
परिषद के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार वादे से मुकर गई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकर तत्काल लेखपाल संघ की मांगों को पूरा नही करती है तो अन्य विभागों के कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार पर चले जायेंगे।