फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Unlock-4: Shops will open from 9 am to 8 pm

अनलॉक-4: सुबह नौ से रात आठ बजे तक खुलेंगी दुकानें

Mon, 31 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Unlock-4: Shops will open from 9 am to 8 pm
मऊ। जिले में अब दुकानें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खुल सकेंगी। सामाजिक, खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों को कुछ शर्तों के साथ अनुमति होगी। हालांकि स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान 30 सितंबर 2020 तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार से गाइडलाइन जारी की गई है। जिसे जिले में नियम के साथ लागू किया जाएगा। डीएम ने बताया कि अनलॉक-4 में भी स्कूल, कालेज, शैक्षणिक संस्थान और कोचिंग 30 सितंबर 2020 तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन/ दूरस्थ शिक्षा के लिए अनुमति रहेगी। उच्च शिक्षा संस्थानों में केवल शोध के छात्रों और तकनीकी के साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों, जिनमें प्रयोगशाला संबंधी कार्यों की आवश्यकता पड़ती हो, उससे संबंधित छात्रों के लिए अनुमति होगी। 21 सितंबर 2020 से सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सॉस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों की अनुमति मिलेगी, लेकिन कार्यक्रम में सिर्फ सौ व्यक्ति भाग लें सकेंगे और सभी फेस मास्क के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज करने की व्यवस्था होनी आवश्यक है। सिनेमा हाल, तरण ताल, मनोरंजन पार्क, थिएटर और सभागार बंद रहेंगे। कहा कि पैसेंजर ट्रेनों से आवागमन, घरेलू हवाई यात्राएं, विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को आने के लिए ट्रांसपोर्ट की अनुमति होगी। 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, एक से अधिक बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चे सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए ही घरों से बाहर निकल सकेंगे। सभी के अपनी मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड अवश्य करें। आटोरिक्शा, ई-रिक्शा के चालकों को नगर पालिका से परिचय पत्र बनवाना होगा। इसमें नाम पता के साथ आधार और मोबाइल नंबर अवश्य अंकित होना आवश्यक है। आटो चालक अपने बगल में किसी यात्रि को नही बैठाएंगे।
अनलॉक-4 में सुबह 9 बजे से रात आठ बजे तक दुकानें खुलेंगी। वहीं सब्जी और फलों की दुकानें सुबह से दोपहर दो बजे तक, दोपहर दो बजे के बाद छोला, फुल्की, चाट आदि की दुकानें रात आठ बजे तक खुलेंगी। शनिवार और रविवार की बंदी पूर्व की भांति जारी रहेंगी। नियम का उलंघन करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि जिले में दो पहिया, आटो रिक्शा और ई-रिक्श के साथ चार पहिया वाहनों की जांच करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने जिले के सभी व्यापारियों से अपील किया कि वो मुंह पर मास्क और हाथों में ग्लब्स का प्रयोग करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, एडीएम केहरी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, एसपी श्रीवास्तव, कृषि अधिकारी उमेश कुमार के साथ सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, नगर पालिका चेयरमैन मु. तैयबपालकी, रजनीश सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed