फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Unknown vehicle collision death of young man riding a bicycle

अज्ञात वाहन की टक्कर साइकिल सवार युवक की मौत

Sat, 15 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision death of young man riding a bicycle
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मऊ बलिया रोड पर थाने से महज 100 मीटर आगे बिलौंझा मोड़ पर शनिवार की शाम को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छिछोर करौंदी ग्राम पंचायत निवासी छोटेलाल (22) पुत्र हरिशंकर अपने गांव से साइकिल से हलधरपुर थाने पर जा रहा था। जैसे ही वह बिलौझा मोड पर पहुंचा तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। आस पास के लोग उसकी मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे परंतु कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छिछोर करौदी ग्राम पंचायत निवासी हरिशंकर हलधरपुर थाने से अपने गांव में ग्राम चौकीदार के रूप में नियुक्त थे। कुछ साल पूर्व उनकी मौत हो गई और मौत के बाद हरि शंकर की पत्नी विद्यावती देवी ग्राम चौकीदार के रूप में नियुक्त हुई। मृतक छोटेलाल विद्यावती देवी का पुत्र था और वह थाने पर मां की ड्यूटी के ही सिलसिले में जा रहा थे। छोटेलाल दो भाइयों में सबसे छोटा था और अब तक अविवाहित थे। जैसे ही छोटे लाल के मौत की खबर उनके गांव पहुंची संपूर्ण गांव में मातम छा गया परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।इस बाबत एसओ निहार नंदन कुमार का कहना है कि घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed