फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Unfinished work of Amrit project may be completed in Phase II

अमृत परियोजना के अधूरे काम दूसरे चरण होने वाले काम हो सकते है पूरे

Sun, 20 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Unfinished work of Amrit project may be completed in Phase II
मऊ। सालों बीतने के बाद नगर में अमृत योजना के तहत हो रहे विकास कार्य अधूरे पड़े है। न तो नगर का तालाब बेस्ड थीम पार्क ही बन सका न ही राष्ट्रीय अंलकृत उदन चंद्रभानपुर पार्क को उन्नत करने का कार्य पूरा किया जा सका है। लेकिन मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अमृत योजना के द्वितीय चरण का काम शुरू करने का आदेश दिया है। इससे आशा जगी है कि पहले चरण केे अधूरे काम इस योजना के शुरू होने पर पूरा हो सकेंगे।
विज्ञापन

शहर में बुनियादी सुविधाएं जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाने विकास के कार्यों के साथ ही नागरिक सेवाओं को सर्वसुलभ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने छोटे शहरों के लिए अमृत योजना शुरू की। इसके तहत पेयजल योजना को सुढृढ करना, नगर पालिका ने यह काम जलनिगम को सौंपा। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से नगर के बकवल, परदहां, भदेसरा, बेेलबसिया में ओवरहेड बनाने के साथ 100 किमी पाइप लाइन बिछाने का कार्य जून 2018 से शुरू किया गया।
विज्ञापन

जलनिगम के एक्सईएन एम किदवई की माने तो कार्यदायी संस्था जलनिगम द्वारा बेलबसिया में ओवरहेड टैंक का कार्य लगभग 80, भदेसरा में 80 बकवल में 90 फीसदी पूरा किया जा चुका है। वहीं परदहा में 20 फीसदी का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बोले कि इसी अक्तूबर माह से बेलबसिया में कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शुरू किया जा सकता है। जबकि इसी दिसंबर माह से भदेसरा, बेलबसिया, बकवल में आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। बोले कि योजना मार्च 2021 तक पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमृत योजना में शहर के दो प्रमुख पार्क राष्ट्रीय अंलकृत उद्वान चंद्रभान को एक करोड़ 66 लाख रुपये से उन्नत करने की योजना तैयार की गई। इसके तहत एक करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृत हो चुका हैं, जिसमें नगर पालिका नेएक करोड़ 9 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। नगर पालिका की माने तो 80 फीसदी से ज्यादा कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में डेढ़ एकड़ से ज्यादा जमीन पर अमृत योजना के तहत 50 लाख रुपये की लागत से निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में तालाब बेस्ड थीम पार्क बनाया था। मार्च 2018 में योजना के तहत पहली किस्त में 8 लाख रुपये की राशि मिला। इसके चलते ठेकेदार द्वारा पार्क का बाउंड्री वाल बनाकर कार्य को छोड़ दिया गया है।
कई मुहल्लों को मिलेगी सहुलियत
मऊ। नगर पालिका द्वारा निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में बन रहा तालाब बेस्ड थीम पार्क बनने से निजामुद्दीनपुुरा के अलावा भीटी, सहादतपुरा, ब्रम्हस्थान, मुंशीपुरा आदि मुहल्ले के लोगों का इसका लाभ मिलेगा। इसमें नगर पालिका द्वारा मार्निग वॉक के लिए पाथवे, बुजुर्गो के लिए योगा सेंटर, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाया जाना है। इसके अलावा तालाब में नौका विहार की योजना प्रस्तावित है। यह पार्क बनने से कई मुहल्लों के लिए मनोरंजन स्थल के रूप में जाना जाएगा।

इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि पार्कों के सुंदरीकरण के लिए जितनी धनराशि मिली थी, उससे कार्य करा दिए गए हैं। अधूरे कार्यो को पूरा कराने के लिए दूसरी किस्त में बजट जारी करने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही ओर धनराशि अमृत योजना से मिलने के बाद आगे के कार्य भी पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed