फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Unemployment and corruption increased in BJP government: Shivpal Yadav

भाजपा सरकार में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा : शिवपाल यादव

Sat, 26 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Unemployment and corruption increased in BJP government: Shivpal Yadav
चिरैयाकोट। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिजली की किल्लत, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसे रोकने में सरकार विफल है। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने नगर पंचायत चिरैयाकोट में चेयरमैन रामप्राताप यादव के आवास पर आयोजित शोकसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

पूर्वांचल समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और रहेगा। यह आगामी चुनाव आने पर सभी को पता चल जाएगा। सपा सरकार सत्ता में आने के बाद सभी को 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराएगी। जबकि पूर्वांचल में बिजली की कोई कमी नहीं है। फिर भी हमें 18 घंटे के स्थान पर मात्र 6 या 7 घंटे ही हमें बिजली मिल पा रही है। इस अवसर पर विधायक गाजीपुर जयकिशुन शाहू, सुधाकर सिंह, राजेंद्र राम मुहम्मदाबादगोहना, साधु यादव, दूधनाथ यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव उर्फ करैली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed