{"_id":"68599739871f629d0d0b691a","slug":"underpass-not-built-on-eastern-railway-ratanpura-mau-news-c-295-1-svns1028-129628-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल समपार पर नहीं बना अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल समपार पर नहीं बना अंडरपास
विज्ञापन
इंदारा फेफना रेल मार्ग पर स्थित रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल समपार संख्या 23 पर अंडरब्रिज बनाने के लिए प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। जबकि एक वर्ष पूर्व विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। इससे लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोग आक्रोशित हैं। इंदारा फेफना रेल मार्ग पर स्थित रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल समपार संख्या 23 को रेलवे प्लेटफाॅर्म विस्तार के नाम पर बंद कर दिया था, जिस कारण दो जनपदों के लगभग 36 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार एक वर्ष पूर्व आंदोलनों और विभागीय उच्चाधिकारियों को मांग पत्र सौंपने के बाद रेल प्रशासन ने इस समपार को खोलने के बजाय अंडर ब्रिज बनवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
मई में दौरे पर आए डीआरएम को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समस्याओं से अवगत कराया था। शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया था। बावजूद मामले को लटका दिया गया है।
इस संबंध में क्षेत्र के संजय सिंह, पंकज कुमार, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव आंनद मोहन, हरिशंकर पांडेय, शैलेश राजभर, हरिओम पांडेय, तेज बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह का कहना है कि अंडरब्रिज जल्द बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू नहीं की गई तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।