{"_id":"665253b572148e937808bf06","slug":"underpass-not-built-angry-people-warned-of-boycotting-voting-mau-news-c-295-1-svns1028-113073-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अंडरपास नहीं बना, नाराज लोगों ने दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अंडरपास नहीं बना, नाराज लोगों ने दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
पिपरीडीह। लोकसभा चुनाव में मात्र छह दिन ही शेष हैं, लेकिन वाराणसी भटनी रेल मार्ग पर स्थित पिपरीडीह गांव के सामने रेलवे फाटक 6 सी पर रेलवे क्रॉसिंग या अंडरपास बनाए जाने की मांग पूरी न होने से लोग आक्रोशित हैं। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने मतदान बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
नाराज लोगों ने जगह-जगह अंडरपास नहीं तो वोट नहीं का चिपका दिया है पोस्टर। वाराणसी भटनी रेल मार्ग पर स्थित पिपरीडीह गांव के सामने रेलवे फाटक-6 सी पर रेलवे क्रॉसिंग या अंडरपास बनाए जाने की ग्रामीण मांग लंबे समय से उठा रहे हैं, लेकिन मांग पूरी न होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि वाराणसी भटनी रेल मार्ग पर स्थित पिपरीडीह गांव के सामने रेलवे फाटक 6 सी पर रेलवे ने दो वर्ष पूर्व रेलवे फाटक बंद कर दिया है। इससे खेती किसानी सहित आंगनबाड़ी केंद्र, मातृ शिशु कल्याण उप केंद्र, स्कूल जाने सहित अन्य कार्य के लिए लोगों को जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार कर आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने घर-घर जाकर लोगो से संपर्क करके लोगो को जागरूक किया कि जब तक अंडरपास नहीं बनेगा तब तक वोट नहीं दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को अपनी मांग से अवगत कराए जाने के बाद भी मांग ठंडे बस्ते में डाल दिए से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंडरपास या रेलवे फाटक की मांग को लेकर कई महीनों से रेलवे सहित जिला प्रशासन के यहां कई बार गुहार लगाई गई कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान कमलेश यादव, शेषनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, लालबहादुर यादव आदि रहे।