फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Underground cable scheme proving to be a white elephant

Mau News: सफेद हाथी साबित हो रही अंडरग्राउंड केबिल योजना

Sat, 14 Oct 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Underground cable scheme proving to be a white elephant
मऊ। नगर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए करीब पांच वर्ष पहले लाई गई करोड़ों की भूमिगत केबल परियोजना सफेद हाथी साबित हो रही है। जगह-जगह बाक्स लगाने और केबल बिछाने में मानकों की अनदेखी के कारण आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। कुछ मुहल्लों में भूमिगत केबल बिछाकर छोड़ दिया गया जबकि कागज में प्रोजेक्ट पूरा कर दिया गया है। मेंटनेंस के लिए बजट न मिलने से मरम्मत का काम भगवान भरोसे चल रहा है। फाल्ट होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली आपूर्ति की जाती है।जिले में लगभग तीन लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। बिजली विभाग की तरफ से नगर में 2018 में करोड़ों की लागत से नगर में भूमिगत केबल बिछाई गई। नगर के समस्त मुहल्लों में भूमिगत केबल बिछाया जाना था। लेकिन मात्र निजामुद्दीनपुरा, बरपुर, ब्रह्मस्थान, मुंशीपुरा, सहादतपुरा, इमिलिया, बुनकर कालोनी, बुनाई विद्यालय के पीछे, परदहां में केबिल बिछाकर छोड़ दिया गया। जबकि लाइन लास होने वाले मुहल्लों में भूमिगत केबिल बिछाया ही नहीं जा सका था। उपभोक्ताओं की मानें तो बड़ा फाल्ट होने की स्थिति में मरम्मत कार्य होने में बिजलीकर्मी काफी समय लगा देते हैं। नगर के निजामुद्दीनपुरा में केबल बाक्स जल चुका है। गत वर्ष केबल बाक्स जलने से निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। मुहल्लेवासियों ने काफी हंगामा करने के बाद विभाग की तरफ से खंभों पर केबल बिछाकर विद्युत आपूर्ति कर दिया। बिजलीकर्मियों की मानें तो मरम्मत कार्य के लिए न तो बजट और ना ही संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है।अब विभागीय जिम्मेदार अंडरग्राउंड केबल सहित अन्य कार्यो के लिए 25 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed