फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled jeep hits bike, one seriously injured

Mau News: अनियंत्रित जीप ने बाइक में मारी टक्कर, एक गंभीर

Mon, 05 Feb 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled jeep hits bike, one seriously injured
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट खरीहानी मार्ग पर हाफिजपुर गांव जाने वाले मार्ग के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित जीप ने दो बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक गंभीर है। जिसे आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद जीप चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। थाना क्षेत्र के भेड़ीयाधर गांव का रहने वाला लालचंद यादव (55) पुत्र दुद्धु यादव अपनी बाइक पर पास के गांव हाफिजपुर का निवासी वसुंधर यादव (54) पुत्र लवटू यादव को लेकर चिरैयाकोट बाजार जा रहा था और उसी के पीछे-पीछे आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना का गांव रस्तिपुर का रहने वाला हीरा यादव (42) पुत्र सुदर्शन यादव भी अपनी दूसरी बाइक से चिरैयाकोट बाजार जा रहा था कि दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग अभी हाफिजपुर गांव जाने वाले मार्ग के पास पहुंचे कि सामने से जा रही एक एक जीप से दोनों बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। आसपास के कुछ लोगो ने उन्हें बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराते हुए घायलों के परिजनों को जानकारी दी। जिसमें बाइक चालक लालचंद की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने आजमगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

--------------
जीप और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार सिंह, एसओ, चिरैयाकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed