फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled car crashed into a tree, dead one

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

Wed, 28 Jan 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 28 Jan 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car crashed into a tree, dead one

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के महासो मोड़ के पास मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर मंगलवार की रात एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक बच्ची सहित तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घंटों मशक्कत के बाद घायलों को लोगों ने कार से निकाला।

विज्ञापन


सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को यहां से रेफर कर दिया गया है। उनका इलाज कसबे के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


अंबेडकर नगर के टांडा थाना क्षेत्र के पूरब गांव निवासी मुहम्मद आरिफ (38) पुत्र तनवीर आलम अपनी पत्नी शमा परवीन (28), पुत्री अलिसफा (5) साल और  चचेरे भाई मुहम्मद राशीद (22) पुत्र जफर अहमद के साथ  अंबेडकर नगर से मऊ स्थित अपने ससुराल आ रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच जैसे ही कार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के महासो मोड़ के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पेड़ से कार की टक्कर  इतनी तेज हुई कि उसके परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे आरिफ की मौके पर मौत हो गई। जबकि राशीद, शमा और आलिसफा गंभीर रूप से घायल होकर कार में ही दबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को  कार से निकालकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed