फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled bike overturns while trying to save cart, shopkeeper dies

Mau News: ठेले को बचाने में अनियंत्रित बाइक पलटी, दुकानदार की मौत

Tue, 21 Nov 2023 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike overturns while trying to save cart, shopkeeper dies
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गेट के पास मंगलवार को ठेले को बचाने के चक्कर में दुकानदार की बाइक पलटने से घायल हो गया। परिजन से उसे आजमगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकानदार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के युसुफाबाद वार्ड के साईं की तकिया मुहल्ला निवासी अब्दुल रहमान कुरेशी (22) पुत्र स्व. महफूज कुरेशी मंगलवार की दोपहर अपनी बाइक पर क्षेत्र के तेनुआ गांव का रहने वाला किशन यादव (20) पुत्र श्यामा यादव को लेकर नगर के मानपुर वार्ड में किसी काम से जा रहा था। अभी वह नगर के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित धर्मदासपुर गेट के पास पहुंचा कि सामने जा रहे एक ठेला को देख वह पावर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

इसके चलते वह सिर की तरफ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के बाद पहुंचे परिजन उसे लेजाकर आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर शाम पांच बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन का रो रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार, रहमान अपने छोटे भाई रेआन कुरेशी को साथ लेकर बाजार स्थित एक कटरे में जनरल स्टोर का दुकान चलाता था। इससे वह परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed