फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled bike collides with electric pole, youth dies

अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत

Sat, 19 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with electric pole, youth dies
कोतवाली क्षेत्र के खेमराजपुर गांव के पास तेज रफ्तार से मधुबन की तरफ जा रही बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर युवक के घर पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के भौरों पुर निवासी राजू चौहान 24 पुत्र रामसरीख बाइक से शनिवार की सुबह घोसी कस्बा में आया था। दोपहर बाद वह घर लौट रहा था। उसकी बाइक खेमराजपुर गांव के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार से जा रही एक अन्य बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चालक युवक के सिर पर गंभीर चोटे आई, इस दौरान युवक लहुलूहान होकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजी। शनाख्त होने पर पता चला कि मृत युवक वेल्डिंग का काम करता था, वह दो भाइयों में बड़ा था। घटना की जानकारी होने पर उसकी मां मालती देवी और पत्नी जानकी तथा परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed