फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled bike collided with an old man crossing the road, death

Mau News: बेकाबू बाइक ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी टक्कर, मौत

Thu, 20 Jul 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with an old man crossing the road, death
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह बेकाबू बाइक ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक भी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक चालक और वृद्ध घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मरने वाले की शिनाख्त रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव निवासी वकील अहमद (70) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वे रोजाना सुबह के समय टहलते थे। रोज की तरह वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे टहलकर अपने घर को लौट रहे थे। अभी वह फतेहपुर मंडाव बाजार के पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क पा कर रहे थे। दूसरी तरफ से मधुबन थाना क्षेत्र के मोलनापुर महुआनी निवासी संजय चौहान की बाइक वकील अहमद से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में वकील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं तेज रफ्तार के चलते बाइक दूर जा गिरी, बाइक चला रहा संजय भी घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को अवगत कराते हुए दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां से वकील अहमद काे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed