फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable truck collided with magic vehicle due to tire burst, eight injured

Mau News: टायर फटने से बेकाबू ट्रक मैजिक वाहन से टकराया, आठ घायल

Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck collided with magic vehicle due to tire burst, eight injured
रामपुर थाना क्षेत्र के ढढवल पटराव गांव के पास रविवार की सुबह टायर फटने से बेकाबू हुआ ट्रक मैजिक वाहन से टकरा गया। हादसे में मैजिक वाहन के चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टरों ने तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। मधुबन की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रक का रामपुर थाना क्षेत्र के ढढवल पटराव के पास अगला टायर फट गया। इससे ट्रक बेकाबू हो गया और सामने से आ रहे मैजिक वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद मैजिक वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे में बेचन, चालक विजय गुप्ता, निर्मल, अर्जुन, अभय, रघुनाथ, किशन, रवि चोटिल हो गए। वे मैजिक वाहन पर टेंट का सामान लादकर गुरुम्हा गांव जा रहे थे। घायलों को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में घायलों का इलाज हो रहा है। चिकित्सकों ने विजय, अर्जुन, रोशन की हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed