{"_id":"6491f1f0bc2b1d01dd09eb8a","slug":"uncontrollable-scorpio-collided-with-the-bike-the-young-man-died-mau-news-c-20-1-260294-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत,
विज्ञापन
रानीपुर।थाना क्षेत्र के भुसुवा मोड़ स्थित पूूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की दोपहर एक बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक युवक और सवार महिला और चार वर्षीय बालक घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे आरोपी चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराई, जहां युवक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ जांच पड़ताल में जुट गई है। पांच दिन में एक ही जगह पर यह तीसरी बड़ी घटना है, जिसमें अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी शनी कुमार 25 पुत्र रामचंद्र थाना क्षेत्र के करहा पिदोखर गांव निवासी अपनी बुआ के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी भाभी पूजा 28 पत्नी अनिल और चार वर्षीय भतीजे कार्तीक के साथ गया हुआ था। जहां से वह वापस इन दोनों को लेकर मंगलवार को अपने गांव रानीपुर लौट रहा था। अभी वह भुसुवा मोड़ स्थित पूूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास पहुंचा था कि रानीपुर की तरफ से आ रही बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक कई मीटर दूर जा गिरी, इससे बाइक चला शनी, सवार पूजा और कार्तीक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही भाग रहे आरोपी चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने तीनों घायलों को रानीपुर सीएचसी लाकर भर्ती कराया, जहां तीनों की हालात गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनी की मौत हो गई, वहीं पूजा और कार्तीक का उपचार चल रहा है।
इनसेट
घटना से दो गांवों में पसरा मातम
रानीपुर। करहा पिदोखर से मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय हुए हादसे की सूचना जैसे ही रानीपुर गांव पहुंची तो मृतक के घर पर मातम पसर गया। वहीं इस घटना की जानकारी से करहा पिदोखर में भी मातम पसर गया। मृतक शनी चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद मृतक की मॉ कौशल्या, पिता रामचंद्र, बड़े भाई अनिल, सुनिल और छोटा भाई मन्नू का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पांच दिन में तीन हादसे, दो की मौत
रानीपुर। थाना क्षेत्र के भुसुवा मोड़ स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सिक्सलेन डेंजर जोन बनता जा रहा है। बीते पांच दिन में यहां तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, इसमें दो की मौत हो चुकी है। पंद्रह जून को यहां दो कार में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें रानीपुर थाना क्षेत्र के शम्मोपुर गांव निवासी अशोक कुमार 45, रामआधार 50 और राजकुमारी घायल हो गई थी। इसके अगले दिन यानी 16 जून को याकुबपूर निवासी अजीत सिंह 45 पुत्र अवधेश सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे अजीत की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार को हादसे में शनी की जान चली गई।