फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable Scorpio collided with the bike, the driver died

Mau News: बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, चालक की मौत

Thu, 24 Nov 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Scorpio collided with the bike, the driver died
बढुआ गोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के भंवरेपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सतीराम राजभर (60) मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के डंगौली गांव निवासी के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को सतीराम बाइक से किसी काम से जिला मुख्यालय आए हुए थे। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। भंवरेपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने सतीराम की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक मौके से फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने घटना स्थल पर रुक कर वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने सतीराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायलंखसी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल : दोहरीघाट। कसबे के रेलवे स्टेशन रोड पर बृहस्पतिवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी बबिता 17 पुत्री गिरजा पार्वती महिला कॉलेज दोहरीघाट में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह साइकिल से कॉलेज आ रही थी। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जैसे ही रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंची तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। घायल छात्रा ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed