फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable school magic overtakes, three injured

ओवरटेक के चक्कर में पलटी बेकाबू स्कूली मैजिक, तीन घायल

Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable school magic overtakes, three injured
मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा के पास नेशनल हाइवे पर बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब टेंपो को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूली मैजिक बेकाबू होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार दो युवतियां सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ से सूरज कुमार स्कूली मैजिक लेकर नवापुरा की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसने हासापुर निवासिनी चेतना और पूजा मौर्या को बैठा लिया। जैसे ही वह मैजिक लेकर नवापुरा के पास नेशनल हाइवे पर पहुंचा टेंपो को ओवरटेक करने के चक्कर में मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार पूजा, चेतना और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed