फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncle sexual assaulted his three-year-old niece in mau up baby girl seriously injured

मऊ: चाचा ने तीन साल की भतीजी के साथ की दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती मासूम

Thu, 11 Feb 2021 06:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Uncle sexual assaulted his three-year-old niece in mau up baby girl seriously injured
demo pic

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार की सुबह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक चाचा ने खून के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी तीन वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार की सुबह अपनी तीन वर्षीय पुत्री को सुलाकर शौच करने के लिए गई थी। वापस लौटी तो उसकी पुत्री लहुलुहान हाल में थी। बच्ची ने रोते हुए चाचा का नाम लिया।
विज्ञापन


इस दौरान जब चाचा की तलाश शुरू की गई तो वह घर से फरार था। परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी द्वारा जांच करने के बाद इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, कोतवाल घोसी कुमुद शेखर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने घटना से अवगत होने के बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक के साथ डॉग स्कवायड की टीम को बुलाया है।

मासूम पीड़िता की मां ने कोतवाली में चाचा के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चाचा के खिलाफ पाक्सो और दुराचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में बात करने पर कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपी को दबोच लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed