मऊ: चावल का पानी रास्ते पर फेंकने से चाचा-भतीजा भिड़े, धक्का देने पर चाचा की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव में बुधवार देर रात रास्ते पर चावल का पानी फेंकने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। इसी बीच भतीजे ने चाचा को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के कारण चाचा को गंभीर चोट लग गई। घायल अवस्था में उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पुलिस को घटना की जानकारी सुबह हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी चंद्रदीप राम(48) पुत्र दुबरी का बुधवार की देर शाम उसके भतीजे दीपक राम से रास्ते पर चावल का पानी फेंकने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच दीपक ने चंद्रदीप को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही चंद्रदीप जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान उन्हें किसी चीज से गंभीर चोट गई गई।
उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिजन आनन-फानन आजमगढ़ ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार का मामला होने पर किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। लेकिन गुरुवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि शव को परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। जिसे रोककर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी चंद्रावती ने दीपक पुत्र रामबली के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।