फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncle nephew achieved success in CGL exam

सीजीएल परीक्षा में चाचा भतीजे ने हासिल की सफलता

Fri, 02 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Uncle nephew achieved success in CGL exam
मधुबन। एसएससी की तरफ से आयोजित सीजीएल परीक्षा 2018 का परिणाम बृहस्पतिवार की देर शाम घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में तहसील क्षेत्र के उफरौली निवासी अनिल प्रताप मल्ल के पुत्र अंकित कुमार मल्ल वित्त मंत्रालय में एकाउंटेंट तथा संजय कुमार मल्ल के पुत्र सौरभ मल्ल सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अंकित कुमार मल्ल ने वर्ष 2015 में झांसी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। 2018 के एसएससी कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टेस्ट में एकाउंटेंट के पद पर चयनित होकर अपनी मेधा शक्ति का परिचय दिया है। अंकित के भतीजे सौरव ने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट तथा बीटेक की पढ़ाई गुजरात से करने के बाद इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में अपने चाचा के साथ जुट गए तथा 2017 में इनकम टैक्स में टैक्स असिस्टेंट के रूप में चयनित होकर अहमदाबाद जामनगर में कार्यरत हैं। पुन: 2018 की परीक्षा में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर परिवार सहित क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। क्षेत्र के भुल्लन सिंह, हरी मोहन मल्ल, राज बहादुर सिंह, शिव शरण मल्ल, अजीत मल्ल, समर बहादुर आदि ने चाचा भतीजे की सफलता पर बधाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed