फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Umesh became the president of the association

उमेश बने एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sun, 15 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Umesh became the president of the association
नगर के हिंदी भवन में उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन मऊ इकाई के 23 वां वार्? - फोटो : MAU
मऊ। उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का 23वां वार्षिक सम्मेलन हिंदी भवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रघुवंश उपाध्याय रहे।इस मौके पर राज्य स्तर के नेता पीयूष उपाध्याय ने कहा कि आज की सरकार जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी लगाकर केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। सरकार ने हर वर्ष 10 प्रतिशत दवाओं के एमआरपी बढ़ाने की खुली छूट दे रखी है। जिससे बीते 500 सालों में दवाओं का दाम दोगुना हो गया है जो कि हम वह गरीब जनता के हित में नहीं है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बंद तथा निजी हाथों में बेचने की रणनीति बना रही है। रघुवंश उपाध्याय ने कहा कि सरकार ब्रांड को खत्म करना और जेनेरिक दवाओं का बढ़ावा देना तो ठीक लेकिन वास्तव में इसका लाभ जनता को नहीं मिल पाता है। सरकार को इसकी निगरानी समय-समय पर करते रहना चाहिए। सेक्रेटरी विनय तिवारी ने कहा कि डीपीसीओ के तहत दवाओं का दाम कम करते हुए दवाओं को जीएसटी जीरो कर आम जनता को राहत प्रदान करें । अंत में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें उमेश यादव को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष राहुल तिवारी बनाए गए। इसके साथ ही 12 सदस्य टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर आरती सिंह, राणा प्रताप सिंह, रवीश कुमार, अजय सिंह, राहुल, नीरज, विनय ,शशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed