{"_id":"6a8360a22197650daa093e41","slug":"uday-pehalwan-from-ballia-pinned-down-tejpratap-from-kauriram-in-three-minutes-mau-news-c-295-1-svns1028-150461-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बलिया के उदय पहलवान ने कौड़ीराम के तेजप्रताप को तीन मिनट में दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बलिया के उदय पहलवान ने कौड़ीराम के तेजप्रताप को तीन मिनट में दी पटकनी
विज्ञापन
दोहरीघाट मे नटबीर बाबा के स्थान पर राज्य स्तरीय कुश्ती में दांव आजमाते पहलवान।संवाद
दोहरीघाट। नाग पंचमी के अवसर पर कस्बे में नटबीर बाबा के स्थान पर राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से पहुंचे 30 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया और शानदार दांव-पेंच से प्रतिद्वंद्वियों को पटकनी दी।
रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय नागरिक आयोजन स्थल पर जुटे रहे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता के दौरान गोरखपुर के कमल पहलवान ने महराजगंज के अभय यादव को महज एक मिनट में पटखनी दी। वहीं बलिया के उदय नारायण पहलवान ने कौड़ीराम के तेज प्रताप को आसमानी दांव लगाकर तीन मिनट में चित्त कर दिया। भैसौली, गोरखपुर के सुनील साहनी ने मऊ के आशीष पहलवान को काला दांव लगाकर पराजित किया।
विज्ञापन
हंस यादव और आलोक यादव के बीच हुआ मुकाबला दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर कई दांव आजमाए।
करीब चार मिनट तक चले कड़े मुकाबले में हंस पहलवान ने आलोक यादव को पटकनी देकर जीत दर्ज की। कुल 30 जोड़ी पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
मुख्य अतिथि बसपा नेता भरत भैया और विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन त्रिलोकी सोनकर ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ कराया। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रामप्रसाद ने निभाई।आयोजन मंडल में प्रमोद सोनकर, मुनीब, राजकुमार, संतोष सोनकर, अरविंद, जितेंद्र सोनकर, कमलेश, संदीप, चंद्रकेश और गुलाबचंद आदि शामिल रहे।