फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   U.P Board

यूपी बोर्ड ने शुरू कर दी ई-क्लासेज

Tue, 14 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
U.P Board
मऊ। लाकडाउन होने के बाद अब यूपी बोर्ड के नौवीं से 12वीं तक के छात्र छात्राएं आनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। जिले के विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने आनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा एनसीईआरटी, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी के काफी स्टडी मैटीरियल वेबसाइट पर अपलोड है। छात्र मदद ले सकते हैं। जिले में 10 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित लगभग 300 से अधिक मान्यता प्राप्त कालेज हैं। कोरोना के मद्देनजर जिले में लाकडाउन के बाद कालेज बंद चलने से पठन पाठन बंद चल रहा है। ऐसे में छात्रों की समस्याओं को देखते हुए शासन की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत नौवीं से 12वीं छात्र छात्राओं के लिए गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी सहित विभिन्न विषयों की आनलाइन कक्षाएं चलाने का फरमान जारी किया गया है। विभाग की तरफ से https://www.youtube.com/channel लिंक दिया गया है। माध्यमिक पाठशाला ई क्लासेज के माध्यम से छात्र छात्राएं आनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।इसके अलावा नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर विषयवार काफी सामग्री दी गई है। इसके साथ ही एनसीईआरटी की किताबों का पीडीएफ अपलोड है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नौवीं से 12वीं के छात्र छात्राएं घर से ही गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी सहित विभिन्न विषयों की आनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed