फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two youths injured in road accident, one serious

सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक गंभीर

Wed, 10 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured in road accident, one serious
मऊ। रतनपुरा बलिया मार्ग पर रतनपुरा से सटे मुबारकपुर गांव के पास मैजिक एवं बाइक की आपस में हुई टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। इस घटना में सड़क पार कर रहा एक अन्य युवक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार का उपचार मऊ में चल रहा है जब कि दूसरे युवक का उपचार आजमगढ़ में चल रहा है। घटना बुधवार की प्रात लगभग नौ बजे की है। मूल रूप से बलिया जनपद के पकवाइनार गांव निवासी प्रकेश शर्मा उर्फ राजू 20 वर्ष पुत्र स्व.रामदरश शर्मा की रतनपुरा में विद्युत उपकेंद्र के बगल में लकड़ी की दुकान है। वह बाइक से रसडा कोतवाली थाना अंतर्गत नरनी गांव में लकड़ी लाने जा रहा था। जैसे ही वह रतनपुरा सहारा इंडिया के पास पहुंचा कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसी समय सड़क पार कर रहा मुबारकपुर नई बस्ती निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ सिबू 21 वर्ष पुत्र रविंद्र नाथ श्रीवास्तव बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रतनपुरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय चिकित्सालय रेफर कर दिया । बाइक सवार राजू शर्मा का इलाज तो मऊ में चल रहा है। डाक्टरों ने अमित श्रीवास्तव को उपचार के लिए आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed