फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two vicious accused arrested, goods including Rs 50 thousand recovered

Mau News: दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 50 हजार रुपये सहित सामान बरामद

Sat, 07 Oct 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two vicious accused arrested, goods including Rs 50 thousand recovered
मऊ। पुलिस प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में हलधरपुर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से रतनपुरा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान के काउंटर से चोरी हुए 50 हजार रुपया सहित चोरी में प्रयुक्त सामानों को बरामद किया। गत शुक्रवार को रतनपुरा कस्बा में चोरों ने एक मिठाई की दुकान के काउंटर से 50 हजार रुपया सहित अन्य सामानों को उड़ा दिया था।पुलिस प्रशासन के निर्देश पर हलधरपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को रतनपुर कस्बा से राकेश साहनी पुत्र सुरेमन, मोनू साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी निवासी शांतिकुंज गायघाट को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से रतनपुरा कस्बे में एक मिठाई के दुकान के काउंटर से चोरी हुए 50 हजार रूपया तथा चोरी में प्रयुक्त लोहे का राड सहित अन्य सामान बरामद किया। पूर्व में पंजीकृत मुकदमा की धाराओं में बढोत्तरी कर अभियुक्तों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed