{"_id":"69120110236a9430fa0cc846","slug":"two-truck-drivers-from-mau-died-in-darjeeling-after-eating-at-dhaba-and-foaming-at-mouths-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मऊ के दो ट्रक चालकों की दार्जिलिंग में मौत, ढाबे में खाने के बाद बिगड़ी तबीयत; मुंह से निकलने लगा झाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मऊ के दो ट्रक चालकों की दार्जिलिंग में मौत, ढाबे में खाने के बाद बिगड़ी तबीयत; मुंह से निकलने लगा झाग
Mon, 10 Nov 2025 08:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:43 PM IST
सार
Mau News: उत्तर प्रदेश के दो ट्रक चालकों की दार्जिलिंग में माैत की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों में मातम मच गया। बताया गया कि एक ढाबे में खाने के बाद दोनों की तबीयत खराब हो गई। थोड़ी देर बाद मुंह से झाग निकला और दोनों खत्म हो गए।
विज्ञापन
ट्रक चालकों की माैत के बाद बिलखती महिला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
UP News: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांव निवासी दो ट्रक चालकों की मौत पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दोनों का शव सोमवार को उनके गांव पहुंचते ही इन गांवों में मातम पसर गया है। दोनों का अंतिम संस्कार दोहरीघाट मुक्तीधाम पर किया गया।
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी बुजुर्ग निवासी रामा चौहान (52) पुत्र स्व. मन्नू चौहान और अमिला नगर पंचायत के अकटहिया निवासी हिमांशु राजभर (40) पुत्र बालचंद्र ट्रक चालक थे। दोनों पांच दिन पहले गोरखपुर से गेहूं लादकर पश्चिम बंगाल के लिए निकले थे।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, बीते सात नवंबर को दार्जिलिंग में हाइवे पर टोल टैक्स के पास ट्रक खड़ी कर दोनों एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान पहले रामा चौहान और कुछ देर बाद हिमांशु राजभर की भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोनों को जहर दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहने से इंकार किया है। मौके पर मिले शवों पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन