फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two transformers caught fire in mau Lights of 600 houses off

Mau News: दो ट्रासंफॉर्मर में लगी आग, लपटें देख मची अफरातफरी, 600 घरों की बत्ती गुल; बड़ा हादसा टला

Wed, 24 Apr 2024 05:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 05:28 PM IST
सार

Mau News: त्योहार के समय साड़ियों की बुनाई नहीं हुई अब ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली बाधित हो गई। जिसके चलते 600 से अधिक घरों के लूम बंद हो गए हैं। आपूर्ति बाधित होने से लोग गर्मी से बेहाल दिखे, वहीं पेयजल का संकट न हो इसके लिए नगर पालिका ने पानी से भरे टैंकर मुहल्ले में भेजवा दिए।

विज्ञापन
Two transformers caught fire in mau Lights of 600 houses off
आग की घटना के बाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र के खेदूपुरा मुहल्ले में बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगे। आग की लपटें उठती देख मुहल्ले के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मरों के जलने से खेदूपुरा के पुराने मुहल्ले और नए मुहल्ले के लगभग 600 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया गया लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। ट्रांसफार्मरों से निकल रही आग की लपटों से मुहल्लेवासी घबरा गए। किसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना देकर सप्लाई कटवाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुहल्ले के युवकों ने किराए पर जनरेटर की व्यवस्था किया और दो घरों का सबमर्सिबल चालू कर पानी से आग पर काबू पाया। इस दौरान एक घंटे तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। गनीमत रहा कि आसपास के घरों में आग नहीं लगी। इससे नगर में बड़ा हादसा होने से टल गया। 

इरफान, रेहान, मुर्तुजा अहमद, सलीम, इस्माइल आदि लोगों ने बताया कि पहले ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और धीरे-धीरे आग की लपटें उठने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed