फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two thousand passengers travel daily, 10 CCTV cameras are out of order for six months.

Mau News: रोजाना दो हजार यात्रियों की आवाजाही, 10 सीसीटीवी कैमरे छह महीने से खराब

Tue, 12 May 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two thousand passengers travel daily, 10 CCTV cameras are out of order for six months.
इंदारा रेलवे स्टेशन के सुरक्षा में लगे विडियो सर्विलांस सिस्टम फेल।संवाद - फोटो : मनु वर्मा। स्रोत सोशल मीडिया
इंदारा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गत वर्ष रेलवे स्टेशन के पांचों प्लेटफार्म, सीढ़ियों, प्रवेश द्वार, परिसर, रिजर्वेशन काउंटर कक्ष सहित आसपास के क्षेत्रों में 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन

इस जंक्शन से रोजाना करीब दो हजार यात्रियों की आवाजाही होती है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते पिछले छह माह से सभी कैमरे खराब पड़े हैं। कैमरों को ठीक कराने के मामले में महीनों से केवल कागजी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

इंदारा जंक्शन से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। गत वर्ष रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन के पांचों प्लेटफार्म, सीढ़ियां, प्रवेश द्वार, परिसर, रिजर्वेशन काउंटर और आरपीएफ चौकी के पास कुल 10 कैमरे लगाए गए थे। इसका कंट्रोल रूम आरपीएफ थाना मऊ की निगरानी में संचालित किया जा रहा था।
वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगने के बाद रेलवे अधिकारी कहीं से भी इंदारा रेलवे स्टेशन की गतिविधियों पर नजर रख सकते थे। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते व्यवस्था शुरू होने के कुछ माह बाद ही सिस्टम खराब हो गया।
स्थिति यह है कि पिछले छह माह से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। कैमरे कब तक चालू होंगे, इसे लेकर अधिकारी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं हैं।

इंदारा आरपीएफ इंचार्ज संजीव मिश्रा का कहना है कि कैमरे खराब होने की जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं, आरपीएफ मऊ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कैमरों को ठीक कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed