फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two thieves who took cinema tickets and targeted closed houses arrested

Mau News: सिनेमा घरों का टिकट लेकर बंद घरों को निशाना बनानेे वाले दो चोर गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two thieves who took cinema tickets and targeted closed houses arrested
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात को शांतिकुंज गायघाट के बगल पश्चिम तरफ सड़क के नीचे खालसा कानून गोयाकचक के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों सिनेमा हॉल का टिकट लेकर बंद और सूने घरों को निशाना बनाते थे। पुलिस की तलाशी में दोनों के पास जेवरात के साथ दो तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। दोनों देवरिया के रहनेवाले हैं, दोनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीती रात कोतवाली की पुलिस देर रात करीब 11 बजे क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह अपने वाहन से करीब 11 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के शांतिकुंज गायघाट के बगल पश्चिम तरफ सड़क के नीचे खालसा कानून गोयाकचक भ्रमण कर रहे थे कि वहीं पर घूृम रहे दो संदिग्ध लोग दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों असहज हो गए। पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से तलाशी के दौरान पीली धातु के जेवरात के साथ तमंचा और कारतूस जब्त हुआ। पूछताछ में दोनों की पहचान देवरिया जनपद के अली शेर उर्फ अली उर्फ गामा पुत्र जलालुद्दीन निवासी मलकौली थाना कोतवाली जनपद देवरिया और अकबर अली पुत्र कलाम निवासी मझौली राज थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वह जिले में बस और ऑटो में घूम फिर कर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर सिनेमा घरों का टिकट लेकर खाली व बंद पड़े मकानों से चोरी किया करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करतेे हुए मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया। इस बाबत नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed