फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two sub-inspectors suspended for misbehaving with a private teacher

Mau News: निजी शिक्षक से अभद्रता में दो उपनिरीक्षक निलंबित

Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two sub-inspectors suspended for misbehaving with a private teacher
मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बृहस्पतिवार की देर शाम हलधरपुर थाने में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया। इन दोनों पर बीते दिनों वाहन चेकिंग के दौरान एक निजी शिक्षक से अभद्रता करने का आरोप था, पीड़ित शिक्षक द्वारा बनाए गए ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी मामले की जांच करा रहे थे।
विज्ञापन

एसपी इलामारन जी ने बताया कि हलधरपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक जयप्रकाश और अविनाश यादव की शिकायत मिली थी। ये दोनों बीते 22 मार्च को हलधरपुर क्षेत्र के भीमपुरा तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान एक बाइक जांच की गई। जिसका चालक जीवन प्रकाश ग्राम इटौरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था। जहां इन दोनों द्वारा उससे गाड़ी से सम्बन्धित कागजात दिखाने को कहा गया। लेकिन इस बीच वाहन चालक द्वारा वाद-विवाद करने पर उसका चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां इन दोनों पर जीवन प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद वाहन में बैठाकर थाना हलधरपुर ले जाते समय रास्ते में उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज, धमकी देने का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जांच में यह शिकायत सही मिली। लापरवाही और अनुशासनहीनता पर दोनों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed