फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two special trains will run for the sub-inspector recruitment exam, roadways employees' leave cancelled

Mau News: दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी दो विशेष ट्रेनें, रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

Sat, 14 Mar 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run for the sub-inspector recruitment exam, roadways employees' leave cancelled
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा को देखते हुए मऊ से दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इससे यात्रा करने में अभ्यर्थियों की सहूलियत मिली है। 13, 14 और 15 मार्च को आजमगढ़ से मऊ होते हुए गोरखपुर और गोरखपुर से मऊ होते हुए बलिया के लिए ट्रेन चल रही है।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने की आशंका देखते हुए रोडवेज के सभी कर्मचारियों की 15 मार्च तक छुट्टी निरस्त कर दी गई है। ताकि सभी बसों का निरंतर संचालन हो सके। पुलिस भर्ती परीक्षा में 14 और 15 मार्च को जिले में 24,960 युवा जिले में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

चार परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय से दूर बनाए गए हैं। जैसे इंदारा, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी और हलधरपुर में स्थित सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। अन्य केंद्र शहर के बीचो बीच स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए तीन दिन तक परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05192-05191) आजमगढ़ से मऊ, भटनी, देवरिया होते हुए गोरखपुर तक जाएगी।
इसके अलावा परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05185) तीन दिन तक गोरखपुर से चलेगी, देवरिया, भटनी, मऊ होते हुए बलिया जाएगी। एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बस स्टेशन पर हेल्पडेस्क बना दिया गया है।

इसके साथ ही तीन दिन तक सभी चालक परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। शहर के बाहर बनाए गए केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहुंचाने के साथ ही दूसरे जिलों से भी आने वालों को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed