फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two sides fired shots in a dispute over a drain on the road, two injured, nine booked

Mau News: रास्ते में नाली के विवाद में दो पक्षों में चली गोली, दो घायल, नौ पर मुकदमा

Sun, 27 Oct 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two sides fired shots in a dispute over a drain on the road, two injured, nine booked
मुंगेसर गांव में शनिवार की सुबह रास्ते के बीच निर्माणाधीन नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ी तो दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। इस बीच एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। गोली लगने के बाद एक युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल में लाया गया। वहीं दूसरे युवक को घोसी सीएचसी लाया गया। जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां से रेफर होने के बाद उसे देर शाम साढ़े सात बजे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों बीएचयू रेफर किया है। घटना की सूचना पर एसपी इलामारन जी गांव पहुंच और एएसपी महेश सिंह अत्री जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं घायल सौरभ के पिता राजनाथ की तहरीर पर देर रात नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुंगेसर गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान और ग्रामीणों में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीमों के मौके पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली आने की बात कह चली गई। देर शाम करीब तीन बजे फिर उसे रास्ते को लेकर के दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए इसी बीच आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपनी लाइसेंस से पिस्तौल से गांव निवासी अनुराग राय (26) पुत्र श्रीनिवास राय को सीने में गोली मार दी। वहीं सौरभ मौर्या (30) को कमर में गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दोबारा घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल को एंबुलेंस की मदद से देर शाम 4:15 बजे जिला अस्पताल लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे एएसपी महेश सिंह अत्री और शहर कोतवाल अनिल सिंह ने कांस्टेबल के साथ एंबुलेंस द्वारा घायल को वाराणसी भेजवाया। चिकित्सक डा. अनिल कुमार ने बताया कि युवक कोे सीने में एक गोली लगने केे बाद उसे सीने का पार कर पीछे से निकल गई है। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले एक व्यक्ति को पुलिस में हिरासत में लिया हैं। वहीं घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। इस बीच तीन अन्य को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

गांव में रास्ते को लेकर विवाद था, उसी को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। एक युवक को गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद उसे चिकित्सक हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिए। घटना के क्रम में ग्राम प्रधान द्वारा लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाने की बात सामने आई है। घायल सौरभ के पिता राजनाथ की तहरीर पर देर रात नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश सिंह अत्री, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed