फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two sides fight in land dispute, two injured

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Tue, 23 Nov 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two sides fight in land dispute, two injured
मऊ। थाना क्षेत्र के विग्रहपुर में सोमवार की शाम दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। गांव में विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल महिला तहरीर पर पुलिस पांच लोगों के खिलाफ मारपीट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के ब्रिगहपुर गांव निवासी रीता यादव (30) पत्नी शिवकुमार तथा जीऊत पुत्र रामबदन के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी -डंडा चलने लगा, जिसमें एक ही पक्ष की रीता यादव तथा राजकुमार पुत्र स्व.नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए । गांव में दो पक्षों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया । इस मामलें में पुलिस घायल रीता यादव के तहरीर पर छोटेलाल, सोनू ,जीऊत, रामबदन एवं तेगबहादुर के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में जीउत सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed