{"_id":"60eb29fe8ebc3ebf002faeef","slug":"two-sides-clashed-in-bike-dispute-two-injured-mau-news-vns5999011180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के विवाद में भिड़े दो पक्ष, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के विवाद में भिड़े दो पक्ष, दो घायल
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)।थाना क्षेत्र के नयापुरा जुम्मनपुरा में शनिवार की शाम बाइक के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर सात नामजद जबकि 18 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के नयापुरा जुम्मनपुरा निवासी मो. हारिस शनिवार की देर शाम अपने नवनिर्मित मकान के पास खड़ा था। तभी 10 से 15 लड़के उसके पास आये और उस पर बाइक का प्लग निकालने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दिया।
विरोध करने पर सभी ने मारपीट शुरू कर दी। घायल हारिस की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और दोनों तरफ से वाद विवाद के बाद जमकर मारपीट होने लगी। इस मारपीट में मो. आरिफ, मो हारिस बुरी तरह घायल हो गए। वहीं हमलावरों ने मो आरिफ की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहॉ डाक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर सात नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।