फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two serious clashes over dancing on DJ

Mau News: डीजे पर नाचने को लेकर सिर फुटौव्वल, दो गंभीर

Sat, 08 Jun 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two serious clashes over dancing on DJ
इंदारा। कोपागंज के रईसा गांव में बृहस्पतिवार देर रात 9:30 में डीजे पर नाचने को लेकर बाराती और घराती में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को सीएचसी कोपागंज में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रईसा गांव निवासी रामप्रवेश की बेटी की शादी थी। बरात घोसी कोतवाली निवासी हरदेव के पुत्र कमलेश कुमार की माउरबोझ गांव से आई थी। यहां द्वारपूजा का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा था। दूसरी तरफ बराती व घराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। नाचते नाचते किसी बात को लेकर बाराती व घराती में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, इसमें घराती के 15 वर्षीय अमरजीत कुमार, 16 वर्षीय जनसन कुमार में गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई मारपीट से बरात में भगदड़ मच गई। लोग गाड़ियों से भागने लगे। सूचना पर डायल 112 पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बाद में दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed