फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two people of Mau got place in Uttar Pradesh Hockey Association

उत्तर प्रदेश हांकी संघ में मऊ के दो लोगों को मिला स्थान

Wed, 21 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two people of Mau got place in Uttar Pradesh Hockey Association
मऊ। उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की बैठक बुधवार को लखनऊ में संपन्न हुई। जिसमें मऊ जिले के हॉकी कोच ओमेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी समाजसेवी मुरलीधर यादव को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। उत्तर प्रदेश हॉकी संघ में जिले के दो लोगों को स्थान मिलने के बाद हॉकी प्रेमियों और खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। दूरभाष पर बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश हांकी संघ के संयुक्त सचिव ओमेंद्र सिंह ने बताया कि हॉकी ने मऊ के कई युवाओं को नौकरी दी साथ ही उनके भविष्य को संवारा है। ऐसे में आने वाले दिनों में जिला हांकी में और नाम करे इसके लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं उत्तर प्रदेश हांकी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुरली धर यादव ने कहा कि मऊ की हांकी नर्सरी में कई प्रतिभाएं ऐसी हैं जो राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा सकती हैं। ऐसे खिलाड़ियों को जिस प्रकार की सहायता कि जरूरत होगी उत्तर प्रदेश हांकी संघ मुहैया कराएगा। जिले के दो लोगों को प्रदेश में स्थान मिलने पर जिला हांकी संघ के सचिव संजय सिंह ने हर्ष जताई। उन्होंने कहा कि इस मनोनयन से जिला हांकी संघ को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed