फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two people including a bike thief arrested, one bike and two pistols recovered

Mau News: बाइक चोर सहित दो गिरफ्तार, एक बाइक, दो तमंचा बरामद

Wed, 10 Dec 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two people including a bike thief arrested, one bike and two pistols recovered
घोसी कोतवाली और मधुबन थाना की पुलिस ने मंगलवार की भोर में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद किया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। सुनवाई करके हुए न्यायालय ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भोर में तीन बजे पुलिस टीम कारीसाथ मोड़ के पास पहुंची। वहां से चोरी की बाइक के साथ रसूलपुर निवासी रोशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर टीम ने चोरी की हुई बाइक के पांच टायर बरामद किए। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने हृदयपट्टी गांव के बाहर पुलिया के पास से सोमवार की रात हृदयपट्टी गांव निवासी शैल कुमार को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed