{"_id":"67f41b99a61a0be51a09a0eb","slug":"two-overhead-tanks-will-be-built-with-30-crores-providing-relief-to-50-thousand-people-mau-news-c-295-1-mau1002-126277-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 30 करोड़ से बनेंगे दो ओवरहेड टैंक, 50 हजार लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 30 करोड़ से बनेंगे दो ओवरहेड टैंक, 50 हजार लोगों को राहत
विज्ञापन
वलीदपुर। स्थानीय नगर पंचायत में जल्द ही 30 करोड़ रुपये से दो ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू होगा। इससे 50 हजार की आबादी को सहूलियत मिलेगी। भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार एक ओवरहेड टैंक सूफी साहब के मजार के पास और दूसरा बड़ी बाजार के पश्चिम मवेशी खाना के पास बनेगा।
2014 में 16 वार्ड बनाकर वलीदपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिला। पेयजल के लिए 50 साल पहले जल निगम द्वारा ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था, जो अब जर्जर हालत में है। हर घर पानी पहुंचाने के लिए 16 वार्डों में 130 सबमर्सिबल लगवाए गए हैं।
150 इंडिया मार्का हैंडपंप हैं, बावजूद पेजयल की समस्या है। इसे देखते हुए ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन बिछाने के लिए नगर पंचायत ने प्रस्ताव भेजा है। अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि गर्मी में पेयजल की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सबमर्सिबल और हैंडपंप लगाने के बाद भी पानी की किल्लत है। इसे देखते हुए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। कार्य होने के बाद पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। आने वाले सभी में सभी का घर पर आसानी से पानी मिलेगा।