फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two motorcycles collided violently while crossing road three people injured in accident in mau

Mau Accident: सड़क पार करते समय दो बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में तीन घायल

Tue, 27 Jan 2026 03:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Jan 2026 03:42 PM IST
सार

Mau News: रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास हादसा हुआ। दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सभी को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Two motorcycles collided violently while crossing road three people injured in accident in mau
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार स्थित मोड़ पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसा हुआ। सड़क पार करते समय दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो की हालत गंभीर बनी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापुर निवासी सूरज विश्वकर्मा (18) पुत्र रामप्रवेश मजदूरी का काम करता है। वह मुख्यालय की तरफ आ रहा था। अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास पहुंचा था कि सड़क पार कर रहे चंद्रिका (35) पुत्र गुरुभारी और रामजन्म (60) पुत्र स्व. भोला राम निवासी करजौली से बाइक की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक के मुताबिक चंद्रिका और रामजन्म की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed