फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two months later off encouraging nutrition plan

दो महीने बाद ही हौसला पोषण योजना बंद

Thu, 15 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 15 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना हौसला पोषण योजना की दो महीने में ही हवा निकल गई। नवंबर माह तक भी यह योजना पूरी तरह सभी अति कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं चल पाई। योजना नवंबर के आखिरी सप्ताह से ही बंद है। विभाग का कहना है कि शासन की स्वीकृत न मिलने से इस योजना को फिलहाल बंद किया गया है। शासन से निर्देश मिलने एवं बजट उपलब्ध कराए जाने के बाद इसका संचालन फिर से किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में अति कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें सरकार द्वारा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हौसला पोषण योजना प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में 15 अगस्त 2016 से लागू की। जिले में कुल चिह्नित अतिकुपोषित बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की स्पाट फीडिंग कराकर उन्हें कैलौरी और प्रोटीन की गैप की भरपाई करना था। साथ ही महिलाओं को आयरन की गोली भी खिलाया जाना था। अति कुपोषित बच्चों को भी उनके स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से कैलोरी की मात्रा तय करके उन्हें गरमा गरम भोजन, फल आदि दिए जाने की शासन की मंशा थी। इसमें छह माह से तीन वर्ष एवं तीन वर्ष से छह वर्ष के अति कुपोषित बच्चों को स्नैक्स एवं मौसमी फल वितरित कराने की शासन की मंशा थी। योजना का शुभारंभ जिले के सभी 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां-जहां भी अतिकुपोषित बच्चें एवं गर्भवती महिलाएं रहीं, वहां किया गया। यह योजना नवंबर माह तक भी पूरी तरह नहीं चल पाई इसके बाद शासन से इस पर रोक लग गई।
विज्ञापन



इस बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी का कहना है कि शासन के निर्देश पर हौसला पोषण योजना नवंबर माह तक ही चली। इसके बाद उस पर किन्हीं कारणों से रोक लगी है। शासन की स्वीकृत मिलने एवं बजट गांवों में आ जाने के बाद ही इस योजना का फिर से संचालन हो सकेगा। योजना के बंद होने की सूचना शासन को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed