फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two minors caught for snatching from a woman; gold earring recovered.

Mau News: महिला से छिनैती करने वाले दो नाबालिग पकड़े गए, सोने की बाली बरामद

Fri, 17 Jul 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two minors caught for snatching from a woman; gold earring recovered.
कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को रामलीला मैदान रेलवे स्टेशन के पास से दो नाबालिगों को पकड़ लिया। बीते 14 जुलाई को दोनों बाइक से सहादतपुरा मोहल्ले में पहुंचे थे और टहल रही एक महिला के कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर दोनों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया। कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते 14 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे सहादतपुरा मोहल्ला निवासी जामवंती देवी गायत्री मंदिर से आजमगढ़ मोड़ जाने वाले मार्ग पर टहल रही थीं।
विज्ञापन

तभी पीछे से आए दोनों नाबालिगों ने झपट्टा मारकर उनके दाहिने कान की सोने की बाली छीन ली और फरार हो गए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद उनके पास से सोने की बाली, 500 रुपये और बाइक बरामद हुई, जिसे सीज कर दिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बीते एक जून को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सूखापट्टी नई बस्ती ताजोपुर स्थित शिव मंदिर के पास एक महिला का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीनने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दोनों ने बताया कि उनके साथ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी स्थित काशीराम आवास निवासी आशू डोम भी इन अपराधों में उनका साथ देता है। महिलाओं से चेन, मंगलसूत्र आदि छीनकर बेच देते थे और पैसा आपस में बांट लेते थे। दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed