{"_id":"6a0623f9c7ddddde1f062628","slug":"two-lakh-17-thousand-rupees-were-defrauded-from-the-womans-account-mau-news-c-295-1-mau1001-145492-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिला के खाते से दो लाख 17 हजार की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिला के खाते से दो लाख 17 हजार की धोखाधड़ी
विज्ञापन
शहर कोतवाली के भीटी मोहल्ला निवासी विधवा महिला के खाते से धोखाधड़ी कर दो लाख 17 हजार रुपये निकाल लेने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता के पुत्र अभय ने न्यायालय का सहारा लिया।
न्यायालय के आदेश पर राजेंद्र, आसिफ, अनंत थाब, आदित्य और विनीत के विरुद्ध बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्राथमिकी के अनुसार, भीटी निवासी अभय प्रजापति का कहना है कि उनकी माता सावित्री देवी का भीटी स्थित स्टेट बैंक में खाता है। सावित्री के खाते में दो लाख 17 हजार रुपये थे। आरोप है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने 27 मार्च से 30 मार्च 2026 के बीच खाते से पूरी रकम निकाल ली।
महिला के खाते में अभय का मोबाइल नंबर लिंक है। पैसा निकलने का संदेश मोबाइल पर आने के बाद पीड़ित बैंक पहुंचा, जहां खाते से पूरी रकम निकलने की जानकारी हुई। बैंक स्टेटमेंट के अनुसार उक्त रकम यूपीआई के माध्यम से राजेंद्र, आसिफ, अनंत थाब, आदित्य और विनीत के खातों में ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन
मामले का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उपरोक्त पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।