फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two killed in crash, blockade

हादसे में दो की मौत, चक्काजाम

Fri, 20 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 20 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two killed in crash, blockade
थाना क्षेत्र के हैदरगंज के पास शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे सवारियों से भरे टेंपो  और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन



हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला सहित दो को वाराणसी रेफर किया गया, जबकि अन्य का मऊ जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।


 हादसे के बाद गुस्साए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जाम समाप्त कराने के लिए ग्रामीणों को मनाने में जुटी रही।
विज्ञापन



मरदह से सवारियों को लेकर एक टेंपो मऊ जा रहा था। हैदरगंज के पास पहुंचने पर शाम करीब 6 बजे मऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज टक्कर से टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक सहित आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में लोगों को बाहर निकाला।


ग्रामीणों ने किसी तरह सभी घायलों को उपचार के लिए मऊ अस्पताल भेजा। मऊ में उपचार के दौरान घायल टेंपो चालक मोनू प्रजापति (20) की मौत हो गई। वह मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के  डुमरांव का रहने वाला था।


हादसे में घायल सुमन, गुड़िया, अखिलेश निवासी कासिमाबाद, बांकी पत्नी धर्मदेव राजभर, अमरावती चौरा कासिमाबाद तथा पंची निवासी इंदौर मरदह सहित एक अन्य इलाज के लिए भर्ती किया गया।


हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सुमन और गुडिया को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन वाराणसी ले जाने की तैयारी में थे उससे पहले सुमन (30) पत्नी मुलायम यादव निवासी बरही, मरदह ने भी दम तोड़ दिया।


उधर हादसे के बाद गुस्साए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मुआवजे और घायलों के बेहतर उपचार की मांग को लेकर घटनास्थल पर गाजीपुर-मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जाम कर रहे लोगों को समझाने मेंजुट गए।



रात साढ़े सात बजे तक जाम समाप्त नहीं हो सका था। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे आवागमन कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed